IBPS SO Mains Result 2024: आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा परिणाम ibps.in पर जारी, 14 फरवरी तक करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 7, 2025 | 06:30 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस जल्द ही परीक्षा के आईबीपीएस एसओ कटऑफ अंक जारी करेगा। कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज यानी 7 फरवरी को स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2025 मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा।
आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2024 मेन्स रिजल्ट 7 से 14 फरवरी तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।
IBPS SO Mains Result 2024: आईबीपीएस एसओ कटऑफ अंक
आईबीपीएस जल्द ही परीक्षा के कट-ऑफ अंक जारी करेगा। कट-ऑफ पार करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए पात्र होंगे। योग्य उम्मीदवारों को जल्द ही आईबीपीएस एसओ साक्षात्कार कॉल लेटर 2025 प्राप्त होगा।
संस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएस एसओ साक्षात्कार प्रक्रिया फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
Also read IBPS PO Mains Scorecard 2024: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड ibps.in जारी, 12 फरवरी तक करें डाउनलोड
IBPS SO Mains Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईबीपीएस एसओ मेंस रिजल्ट 2024 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर CRP SPL-XIV रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक, पात्रता
एनआईटी दुर्गापुर, आईआईटी खड़गपुर और जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस लेख में एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसके जानकारी साझा की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध