IBPS RRB CRP XIII 2024: आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से ibps.in पर करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | June 6, 2024 | 09:50 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार अंतिम तिथि 27 जून तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी सीआरबी XIII 2024 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, आईबीपीएस क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 7 जून को शुरू की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर IBPS RRB CRP XIII 2024 आवेदन पत्र भर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जून है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस आरआरबी सीआरबी XII परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत एकीकृत लिखित परीक्षा के माध्यम से आरआरबी में अधिकारी पदों (स्केल-1, 2, 3) और कार्यालय सहायकों (बहुउद्देशीय) की भर्ती की जाएगी। विस्तृत पात्रता मानदंड, पंजीकरण प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की रूपरेखा तैयार करते हुए आईबीपीएस की ओर से कल एक विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।
IBPS RRB CRP XIII Exam 2024: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा से पहले आईबीपीएस उम्मीदवारों को लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
IBPS RRB 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा से संबंधित तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन का संपादन/संशोधन तथा शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान |
7 जून 2024 - 27 जून 2024 |
|
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी) का आयोजन |
22 जुलाई, 2024 - 27 जुलाई 2024 |
|
ऑनलाइन परीक्षा - प्रारंभिक |
1 अगस्त, 2024 |
|
ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम - प्रारंभिक |
अगस्त/सितंबर 2024 |
|
ऑनलाइन परीक्षा - मुख्य/एकल |
सितंबर/अक्टूबर 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा