IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, जानें कब तक होगा जारी
Saurabh Pandey | September 18, 2024 | 11:39 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते हैं। योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा जल्द ही आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। आरआरबी क्लर्क परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स कट ऑफ और स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद जारी किए जाएंगे।
इससे पहले आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और स्कोरकार्ड घोषित कर दिए गए हैं। इसके बाद, संस्थान की तरफ से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
IBPS RRB Clerk Result 2024 : मुख्य परीक्षा
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम उम्मीदवारों की क्वालीफाइंग स्थिति जारी करेगा।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते हैं। योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10, 17 और 18 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और पीओ भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 9,923 अधिकारी और सहायक रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल