IBPS RRB Clerk 2024 Scorecard: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | September 30, 2024 | 06:57 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क स्कोरकार्ड में सेक्शनवाइज-स्कोर, समग्र अंक, आईबीपीएस आरआरबी कट ऑफ और योग्यता स्थिति आदि होगा। मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क स्कोर कार्ड और मार्क्स चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन यानी आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड और कट ऑफ जारी कर दिया है। हालांकि, आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर सक्रिय कर दिया गया है।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
IBPS RRB Clerk 2024: स्कोरकार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- श्रेणी
- प्रत्येक अनुभाग में अधिकतम अंक
- प्राप्त अंक
IBPS RRB Clerk 2024 Scorecard: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीआरपी-आरआरबी-XIII कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) लिंक के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के स्कोर पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- अब पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें।
Also read IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परिणाम ibps.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
IBPS RRB Clerk 2024: परीक्षा तिथि
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2024 परिणाम लिंक ऑनलाइन देख सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2024 परिणाम डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम