IBPS PO Recruitment 2026: आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट बढ़ी, 26 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 12:16 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस ने पीओ, एमटी और एसओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 जुलाई तक अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 26 जुलाई 2026 तक आईबीपीएसस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
New: IBPS Calendar 2025 Released
Recommended: Know all about IBPS PO | IBPS PO question/sample Papers
आईबीपीएस पीओ पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय उनके पास वैलिड मार्कशीट या डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए और एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उन्हें अपने ग्रेजुएशन के मार्क्स भी बताने होंगे।
वहीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पद के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। उम्मीदवारों को पद के अनुसार योग्यता के नियमों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
IBPS PO, SO Recruitment 2026: आयुसीमा
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए योग्यता के नियम पद के अनुसार अलग-अलग होते हैं।
IBPS Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार
|
175 रुपये (जीएसटी सहित)
|
|
अन्य सभी उम्मीदवार
|
850 रुपये (जीएसटी सहित)
|
IBPS Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. प्रोबेशनरी ऑफिसर या स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आईबीपीएस रिक्रूटमेंट 2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
4. अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
5. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल