IBPS PO Recruitment 2026: आईबीपीएस पीओ, एसओ आवेदन फॉर्म में संशोधन का मौका, 29-30 जुलाई तक एडिट विंडो ओपन
Saurabh Pandey | July 29, 2026 | 12:47 PM IST | 2 mins read
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन जमा किए थे, वे केवल अपने सबसे लेटेस्ट आवेदन को ही एडिट करें। 30 जुलाई के बाद किसी भी स्थिति में संशोधन का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ और एसओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 के लिए एडिट विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपने ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर दिए हैं और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है, वे अब अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं या जरूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म सुधार की सुविधा 29 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवारों द्वारा ओरिजिनल एप्लीकेशन में नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पत्राचार और स्थायी पते में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, पद और राष्ट्रीयता के लिए दिए गए डेटा में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
IBPS SO, PO Recruitment 2026: श्रेणी में बदलाव या सुधार
|
पूर्व श्रेणी
|
इन श्रेणियों में बदला जा सकता है
|
|
एससी, एसटी, PwBD
|
एससी, एसटी, PwBD |
|
जनरल, ईडब्ल्यूएसस ओबीसी (NCL)
|
जनरल, ईडब्ल्यूएसस ओबीसी (NCL), एससी, एसटी, PwBD |
IBPS SO, PO Recruitment 2026: आवेदन करेक्शन शुल्क
अगर कैटेगरी जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी से बदलकर एससी/एसटी/PwBD हो जाती है, तो पहले से भरी गई फीस वापस नहीं की जाएगी। आवेदन फॉर्म में बदलाव या सुधार करने के लिए शुल्क 200 रुपये (जीएसटी सहित) है। सुधार की यह फीस सभी उम्मीदवारों पर एक समान रूप से लागू होगी, चाहे उनकी कैटेगरी कोई भी हो। एक बार फॉर्म करेक्शन फीस भरने के बाद, इसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी दूसरी परीक्षा के लिए एडजस्ट किया जाएगा।
एक से अधिक आवेदन होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल सबसे हाल के आवेदन को ही एडिट करें। उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में बदलाव या सुधार करने की एडिट विंडो की समय-सीमा समाप्त होने के बाद, किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव/सुधार/संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
IBPS SO, PO Recruitment 2026: ये डिटेल्स नहीं होंगी एडिट
- नाम
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पत्राचार के पते में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
- स्थायी पते में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
- आवेदन किया गया पद
- राष्ट्रीयता
IBPS SO, PO Recruitment 2026: आवेदन फॉर्म करेक्शन प्रक्रिया
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती 2026 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
- अब आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
- आवेदन फॉर्म को चेक करें और जरूरी बदलाव करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें और सही किए गए फॉर्म को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल