IBPS PO Interview Date 2025: आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू डेट ibps.in पर जल्द, आवश्यक दस्तावेज की सूची जांचें
Abhay Pratap Singh | February 3, 2025 | 04:42 PM IST | 1 min read
प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती को तहत योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा और आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए इंटरव्यू डेट जारी करेगा। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू राउंड में शामिल होने के पात्र है। साक्षात्कार चरण प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती की चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 2025 फरवरी के तीसरे से चौथे सप्ताह तक आयोजित होने की संभावना है। इस चरण में उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, संचार कौशल, बैंकिंग जागरूकता और निर्णय लेने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इससे पहले, आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम रिजल्ट 2025 की घोषणा 31 जनवरी को की गई थी।
प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती को तहत योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा और आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2025 IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 2025 हाल टिकट में उम्मीदवार नाम, साक्षात्कार तिथि, समय और पता सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
पिछले साल के रुझानों के अनुसार, आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू आमतौर पर आईबीपीएस पीओ मुख्य परिणाम की घोषणा के 15 से 20 दिनों के भीतर आयोजित किया जाता है। हालांकि, संस्थान ने अभी तक आईबीपीएस पीओ 2025 इंटरव्यू डेट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
IBPS PO Interview 2025: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार नीचे आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची की जांंच कर सकते हैं:
- आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू हाल टिकट।
- आईबीपीएस पीओ ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- जन्म तिथि सर्टिफिकेट।
- फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/पैनकार्ड आदि)।
- कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के प्रमाण पत्र।
- डिग्री / जाति प्रमाण पत्र।
- पूर्व कार्य प्रमाण पत्र।
- रीज्यूम।
- निवास प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम