IBPS PO Admit Card 2025: आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड ibps.in पर जल्द, प्रीलिम्स एग्जाम 17 अगस्त से शुरू
Abhay Pratap Singh | August 11, 2025 | 10:31 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सफलतापूर्वक पंजीकृत करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। कैंडिडेट को आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा स्थल का पता, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा के लिए दिशानिर्देश सहित विवरण की जांच कर सकेंगे। आईबीपीएस पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Also read Union Bank SO Recruitment 2025: यूनियन बैंक एसओ भर्ती अधिसूचना जारी, 250 पदों के लिए आवेदन शुरू
नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार, आईबीपीएस पीओ 2025 के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव हुए हैं। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि आईबीपीएस मेन्स एग्जाम में 200 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप और 25 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।
आईबीपीएस पीओ परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 की कुल अवधि 60 मिनट है। आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा के माध्यम से 5,208 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट करें।
IBPS PO Admit Card 2025 Prelims: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]ICMAI CMA Result 2025: आईसीएमएआई सीएमए इंटर, फाइनल जून रिजल्ट icmai.in पर घोषित, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
आईसीएमएआई सीएमए रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने 17-अंकीय रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। परीक्षा 11 से 18 जून के बीच आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल