IBPS Exam Calendar 2026: आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर जारी, पीओ-एमटी, एसओ सहित एग्जाम्स की प्री-मेन्स डेट्स जानें
Saurabh Pandey | January 16, 2026 | 06:31 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस भर्ती पंजीकरण प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए, जहां भी लागू हो, केवल एक ही पंजीकरण होगा।
नई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। आईबीपीएस कैलेंडर 2026 पीडीएफ में आईबीपीएस पीओ, क्लर्क, एसओ और आईबीपीएस आरआरबी के प्रमुख बैंक परीक्षाओं के लिए संभावित प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा तिथियां शामिल हैं।
इसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ/एमटी), स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ), कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) और आरआरबी ऑफिसर स्केल I, II और III की परीक्षाएं शामिल हैं।
आईबीपीएस भर्ती पंजीकरण प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए, जहां भी लागू हो, केवल एक ही पंजीकरण होगा। आईबीपीएस बैंक भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल फोन का उपयोग करके अपनी "लाइव फोटो" खींचकर अपलोड करनी होगी। हस्ताक्षर स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए और बड़े अक्षरों में नहीं होने चाहिए।
IBPS Exam Calendar 2026: पब्लिक सेक्टर बैंकों का परीक्षा कार्यक्रम
|
पद का नाम
|
प्रारंभिक परीक्षा
|
मुख्य परीक्षा
|
|
प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT)
|
22 और 23 अगस्त 2026
|
04 अक्टूबर 2026
|
|
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SPL)
|
29 अगस्त 2026
|
01 नवंबर 2026
|
|
कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA)
|
10 और 11 अक्टूबर 2026
|
27 दिसंबर 2026
|
IBPS Exam Calendar 2026: ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा का कार्यक्रम
|
पद का नाम
|
प्रारंभिक परीक्षा
|
मुख्य/एकल परीक्षा
|
|
ऑफिसर स्केल I
|
21 और 22 नवंबर 2026
|
20 दिसंबर 2026
|
|
ऑफिसर स्केल II और III
|
-
|
20 दिसंबर 2026
|
|
ऑफिस असिस्टेंट
|
06, 12 और 13 दिसंबर 2026
|
30 जनवरी 2027
|
IBPS Exam Calendar 2026: आईबीपीएस कैलेंडर डाउनलोड प्रक्रिया
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "लेटेस्ट अपडेट" सेक्शन देखें और आईबीपीएस कैलेंडर 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आईबीपीएस कैलेंडर की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- पीडीएफ में स्क्रॉल करके विभिन्न आईबीपीएस परीक्षाओं के प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की तिथियां देखें।
- आईबीपीएस परीक्षाओं की पीडीएफ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल