IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियों में 2168 पदों का इजाफा, 15,701 हुई संख्या
Saurabh Pandey | November 15, 2025 | 04:26 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती के लिए संशोधित रिक्तियां 2025 जारी कर दी हैं। उम्मीदवार संशोधित अधिसूचना के तहत 15,701 क्लर्क रिक्तियों का राज्यवार विवरण देख सकते हैं। सभी राज्यों में, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 2781 रिक्तियां हैं।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए रिक्तियों की संख्या में एक बार फिर वृद्धि की है, जिसके बाद अब पदों की कुल संख्या बढ़कर 15,701 हो चुकी है। आईबीपीएस ने दूसरी बार इस भर्ती में पदों की संख्या में इजाफा किया है। इस बार 2168 पद बढ़ाए गए हैं।
मूल नोटिफिकेशन में 10,277 पद जारी किए गए थे, लेकिन रिक्तियों की कुल संख्या में पहली बार 2837 पदों की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद रिक्तियों की कुल संख्या 13,533 हो गई थी। आईबीपीएस ने दूसरी बार रिक्तियों की संख्या बढ़ाई है, जो अब 15,701 हो गई है।
IBPS Clerk Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर 2025 को किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। वैकेंसी बढ़ने से प्रीलिम्स की कटऑफ निश्चित तौर पर अपेक्षाकृत कम होगी। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
IBPS Clerk Recruitment 2025: बैंकवाइज रिक्तियों की संख्या
|
बैंक का नाम
|
रिक्तियों की संख्या
|
|---|---|
|
बैंक ऑफ बड़ौदा
|
1684
|
|
बैंक ऑफ इंडिया
|
1700
|
|
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
|
700
|
|
केनरा बैंक
|
3000
|
|
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
|
2000
|
|
इंडियन बैंक
|
1700
|
|
इंडियन ओवरसीज़ बैंक
|
250
|
|
पंजाब नेशनल बैंक
|
2287
|
|
पंजाब एंड सिंध बैंक
|
461
|
|
यूको बैंक
|
419
|
|
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
|
1500
|
|
कुल
|
15701
|
IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में रिक्तियों की संख्या 10277 से बढ़कर 13533 हुई
IBPS Clerk Recruitment 2025: रिक्तियों में सबसे ज्यादा इजाफा वाले राज्य
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत रिक्तियों में सबसे ज्यादा इजाफा महाराष्ट्र 490 पद, उसके बाद उत्तर प्रदेश 435 पद, गुजरात 249 पद और मध्य प्रदेश में 203 पद है।
IBPS Clerk Recruitment 2025: ईयरवाइज रिक्तियों की संख्या
| वर्ष | कुल रिक्तियां (IBPS क्लर्क) |
|---|---|
| 2025 | 15701 |
| 2024 | 11796 |
| 2023 | 4545 |
| 2022 | 6035 |
| 2021 | 12313 |
| 2020 | 12315 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज