IBPS Clerk Prelims Score Card 2024: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड करें
Saurabh Pandey | October 4, 2024 | 02:31 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा जो उम्मीदवार उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 13 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन यानी आईबीपीएस ने आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2024 आज यानी 4 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार क्लर्क पदों के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रडेंशियल का उपयोग कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS Clerk Prelims Score Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसके बाद स्कोरकार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- स्कोरकार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
IBPS Clerk Prelims Score Card 2024: मुख्य परीक्षा तिथि
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा जो उम्मीदवार उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 13 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा में कट-ऑफ अंक से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। जहां 6128 लिपिक रिक्तियां भरी जानी हैं। स्कोरकार्ड प्रारंभिक परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, भले ही वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हों या नहीं।
IBPS Clerk Prelims Score Card 2024: परीक्षा विवरण
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 1 अक्टूबर, 2024 को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों के लिए परिणाम 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध था। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें