IBPS Clerk 2024 Prelims Admit Card: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 13, 2024 | 08:17 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आज यानी 13 अगस्त को आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 अगस्त के महीने में आयोजित होने वाली है। इससे पहले, आईबीपीएस ने पीईटी एडमिट कार्ड 12 अगस्त को जारी किया था।
IBPS Clerk Prelims Admit Card: दो चरण में परीक्षा
आईबीपीएस भर्ती अभियान का उद्देश्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से क्लर्क के 6128 पदों को भरना है। इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा इसी महीने 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जानी है।
आईबीपीएस क्लर्क सीआरपी XIV की भर्ती प्रक्रिया में दो चरण होंगे- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। लिपिक संवर्ग पद के लिए चयनित होने के लिए, उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड अगस्त के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
Also read IBPS SO Recruitment 2024: आईबीपीएस एसओ भर्ती के लिए अधिसूचना जारी; आवेदन शुरू, लास्ट डेट 21 अगस्त
IBPS Clerk Prelims Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार