NTA Chief: एनटीए के महानिदेशक बने आईएएस प्रदीप सिंह खरोला, सुबोध कुमार सिंह हटाए गए
Saurabh Pandey | June 22, 2024 | 10:31 PM IST | 2 mins read
आईएएस प्रदीप सिंह खरोला जो वर्तमान में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, स्थायी नियुक्ति होने तक काम करेंगे।
नई दिल्ली : कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने अतिरिक्त प्रभार के आधार पर प्रदीप सिंह खरोला को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। एनटीए के पूर्व महानिदेशक, आईएएस, सुबोध कुमार सिंह को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में 'अनिवार्य प्रतीक्षा' पर रखा गया है।
सरकार की तरफ से शनिवार को एक अधिसूचना में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रदीप सिंह खरोला को शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए के माध्यम से परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया है। समिति की अध्यक्षता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के राधाकृष्णन करेंगे।
समिति में शामिल सदस्य
- डॉ. के. राधाकृष्णन, पूर्व अध्यक्ष, इसरो और अध्यक्ष बीओजी, आईआईटी कानपुर समिति के अध्यक्ष होंगे।
- डॉ.रणदीप गुलेरिया, पूर्व निदेशक, एम्स दिल्ली - सदस्य
- प्रो. बी जे राव, कुलपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद - सदस्य
- प्रो. राममूर्ति के, प्रोफेसर एमेरिटस, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी मद्रास - सदस्य
- पंकज बंसल, सह-संस्थापक, पीपल स्ट्रॉन्ग और बोर्ड सदस्य- कर्मयोगी भारत - सदस्य
- प्रो.आदित्य मित्तल, डीन स्टूडेंट अफेयर्स, आईआईटी दिल्ली - सदस्य
- गोविंद जयसवाल, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार - सदस्य सचिव
यूजीसी अध्यक्ष ने बताया स्वागत योग्य कदम
यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन प्रवेश परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष आचरण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है। परीक्षा प्रक्रिया में सुधारों की सिफारिश करने, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को बढ़ाने और एनटीए की संरचना और कामकाज में सुधार पर समिति का जोर हमारी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा। छात्रों के हित और उनके भविष्य की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल