Preeti Sudan UPSC Chairperson: प्रीति सूदन बनीं यूपीएससी की नई अध्यक्ष, कल से संभालेगी कार्यभार
Santosh Kumar | July 31, 2024 | 12:38 PM IST | 2 mins read
प्रीति सूदन एपी कैडर की 1983 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो जुलाई, 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं थी।
नई दिल्ली: 1983 बैच की आईएएस अधिकारी और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह कल यानी 1 अगस्त से यूपीएससी की नई अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी। आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन ने खुद यह खबर समाचार एजेंसी एएनआई से साझा की।
पूर्व आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन ने बताया कि वह संविधान के अनुच्छेद 316 ए के तहत 1 अगस्त को कार्यभार संभालेंगी। प्रीति सूदन 2022 से यूपीएससी की सदस्य हैं। वह पहले स्वास्थ्य सचिव के पद पर थीं और जुलाई 2020 में इस पद से सेवानिवृत्त हुईं थी।
प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर (1983) बैच की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह पूर्व प्रमुख मनोज सोनी की जगह लेंगी, जिन्होंने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनी ने कार्यभार संभालने के एक साल बाद ही निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था।
Also read Manoj Soni Resigns: यूपीएससी चेयरमैन मनोज सोनी ने पद से दिया इस्तीफा, पिछले साल संभाला था पदभार
साल 2022 से हैं आयोग की सदस्य
प्रीति सूदन ने 2022 में यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उन्हें यूपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज सोनी ने शपथ दिलाई थी। सोनी 28 जून 2017 से 15 मई 2023 तक संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में कार्यरत रहे।
पूर्व आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, महिला एवं बाल विकास और रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद पर भी काम कर चुकी हैं। उनके पास अर्थशास्त्र में एम.फिल और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से सामाजिक नीति एवं नियोजन में एम.एससी की डिग्री है।
प्रीति सूदन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत जैसे बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल रही हैं। उनकी वजह से नेशनल मेडिकल कमीशन और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध जैसे महत्वपूर्ण कानून बने हैं। यूपीएससी वेबसाइट पर बताया गया है कि वह विश्व बैंक की सलाहकार भी रह चुकी हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी