IAF Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी; 11 फरवरी तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 6, 2024 | 11:24 AM IST | 1 min read
भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 17 मार्च 2024 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार 11 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक अग्निपथ योजना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं।
इससे पहले भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, यानी 6 फरवरी थी। आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू की गई थी। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 17 मार्च 2024 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
अविवाहित भारतीय पुरुष और महिलाएं दोनों IAF Agniveer Recruitment 2024 प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल 2 जनवरी 2004 और 2 जुलाई 2007 के बीच जन्मे उम्मीदवार ही भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए पात्र माने जाएंगे। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा।
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल किए गए हैं। जिनमें से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल फिटनेस टेस्ट व एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल किया गया है। भारतीय वायु सेना अग्नवीर के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152.5 सेमी व महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाइ 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं, उत्तर पूर्व या उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी मांगी गई है।
IAF Agniveer Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से IAF Agniveer Recruitment 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
-
Homepage पर "IAF Agniveer Registration Link" पर क्लिक करें।
-
उपयोगकर्ता नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें।
-
आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
पूरा आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें।
-
एप्लिकेशन फार्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’