HTET 2024 Exam Date: एचटेट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी क्लोज, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं सुधार
Santosh Kumar | December 9, 2024 | 03:34 PM IST | 1 min read
एचटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को कल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बोर्ड कार्यालय में आना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) कल यानी 10 दिसंबर को हरियाणा टेट (एचटीईटी 2024) परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर त्रुटि सुधार के संबंध में जारी नोटिस देख सकते हैं। एचटीईटी 2024 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन प्रक्रिया जारी है।
अभ्यर्थी एचटीईटी परीक्षा 2024 के लिए 300 रुपए विलंब शुल्क के साथ आज यानी 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
HTET 2024 Exam Date: संपादन योग्य विवरण
एचटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को कल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बोर्ड कार्यालय में आना होगा। हरियाणा बोर्ड जल्द ही एचटीईटी 2024 परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा करेगा।
जारी नोटिस के अनुसार, एचटीईटी आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, स्तर, जाति, श्रेणी, आधार संख्या जैसे विवरण को ठीक किया जा सकता है।
Also read CTET December 2024 Exam City Slip: सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ctet.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
HTET 2024 Application Correction: मार्किंग स्कीम
एचटेट 2024 लेवल-1, 2 और 3 के लिए होगा। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, और चार विकल्पों में से एक सही उत्तर होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
बीएसईएच प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) सहित विभिन्न स्तरों पर उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एचटीईटी परीक्षा आयोजित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा