Santosh Kumar | June 18, 2026 | 09:23 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी ग्रुप डी नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई को रात 11:59 बजे तय की गई है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए सीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत जारी इस नोटिफिकेशन में ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून से आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 तय की गई है।
एचएसएससी ग्रुप डी नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई को रात 11:59 बजे तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव या सुधार करने की सुविधा 7 से 9 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
बीसीए/बीसीबी/ईडबल्यूएस संबंधी प्रमाण पत्र 1 अप्रैल, 2026 को या उसके बाद जारी होने चाहिए और आवेदन तिथि तक मान्य होने चाहिए। डीएससी/ओएससी उम्मीदवारों के लिए, प्रमाण पत्र 13 नवंबर, 2024 के बाद जारी होना चाहिए।
वहीं, पीडबल्यूबीडी और ईएसपी उम्मीदवारों के लिए सपोर्टिंग सर्टिफिकेट आवेदन की लास्ट डेट से पहले जारी होने चाहिए। ईएसएम परिवार के सदस्यों के लिए पात्रता सर्टिफिकेट 20 जून, 2025 को या उसके बाद जारी या रिन्यू होने चाहिए।
एडमिट कार्ड जारी करने और परीक्षा की तारीख के बारे में सूचनाएं बाद में अलग से जारी की जाएंगी। योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी और खाली पदों की संख्या आधिकारिक एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी अधिसूचना 2026 में दी गई है।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी रजिस्ट्रेशन 2026 की आखिरी तारीख तक आवेदकों की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को उम्र में छूट दी जाएगी।
जिस आवेदक ने पहले सीईटी ग्रुप सी विज्ञापन संख्या 1/2025 के लिए आवेदन किया था, उसे फीस देने की जरूरत नहीं है। केवल वे आवेदक जो सीईटी ग्रुप डी के लिए नए सिरे से आवेदन कर रहे हैं, उन्हें कैटेगरी के अनुसार फीस देनी होगी।
कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड आदि) से देनी होगी, जैसा कि 31 दिसंबर, 2024 की अधिसूचना संख्या 42/119/2019-5HR-II के परिशिष्ट B में बताया गया है।
आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षा दिसंबर में और सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar