HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 6,000 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
Santosh Kumar | March 28, 2024 | 08:17 AM IST | 2 mins read
एचएसएससी पुलिस भर्ती 2024 किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की 6,000 रिक्तियों के लिए विस्तारित आवेदन तिथि का आज आखिरी दिन है। ऐसे में जो उम्मीदवार हरियाणा में पुलिस अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बताई गई है।
एचएसएससी पुलिस भर्ती 2024 किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आयोग की तरफ से सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। इसके अलावा आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने 21 मार्च तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर दिया है, वे आज यानी 28 मार्च तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
Haryana Police Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
Haryana Police Constable Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। साथ ही एचएसएससी सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पुरुष कांस्टेबल (जीडी) के 5000 पद, जबकि महिला कांस्टेबल (जीडी) के 1000 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 फरवरी 2024 से की जाएगी।
HSSC Constable Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके एचएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर, 'Advt. No 1 /2024 - Online Application- Police Department' पर क्लिक करें।
- यहां आवेदन से संबंधित डिटल को पढ़ें और New Candidate पर जाएं।
- नीचे खुद को पोर्टल पर वेरीफाई करें और Proceed का क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना सीईटी पंजीकरण नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- अब आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज जमा करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
HSSC Constable Vacancy: परीक्षा पैटर्न
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। प्रश्न पत्र दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में होगा। कांस्टेबल पदों के लिए ज्ञान परीक्षा का लिखित पेपर ऑफलाइन होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। इस परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को पांच विकल्पों में से एक का चयन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार