HSSC CET 2025: हरियाणा में सीईटी परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कुल 834 केंद्रों पर हो रहे एग्जाम
Press Trust of India | July 26, 2025 | 04:56 PM IST | 2 mins read
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं और राज्य भर में कुल 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
चंडीगढ़: हरियाणा में आज यानी 26 जुलाई से शुरू हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 'ग्रुप-सी' पदों पर भर्ती के लिए आज सीईटी परीक्षा आयोजित की है। यह परीक्षा कल यानी 27 जुलाई को भी आयोजित की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं और राज्य भर में कुल 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने नूंह और अन्य स्थानों पर स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। कैथल की उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय बस अड्डे का दौरा किया और अभ्यर्थियों के लिए संचालित बसों की जानकारी ली।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। चरखी दादरी जिले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भी एचएसएससी सीईटी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों को तैनात किया है। अधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (उपद्रव या आशंका वाले खतरे के तत्काल मामलों में आदेश जारी करने की शक्ति) के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
Also read UPPSC RO/ARO Exam: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा कल; एसटीएफ और अन्य एजेंसियों की रहेगी कड़ी नजर
परीक्षा केंद्र के पास वाहनों की पार्किंग निषिद्ध
पुलिस ने पहले बताया था कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के पास फोटोकॉपी और प्रिंटिंग की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
सीएम ने लोगों से अपील की थी कि वे ‘‘26 और 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के दिन अनावश्यक यात्रा से बचें ताकि सुचारू और निर्बाध यातायात व्यवस्था बनी रहे, जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी मुक्त आवागमन की सुविधा मिल सके।’’
अगली खबर
]BPSC Exams: बीपीएससी जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड 31 जुलाई को होगा जारी
आयोग ने घोषणा की है कि इस परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 31 जुलाई 2025 को उपलब्ध होंगे। परीक्षा 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार