HPSC TO, ATO Result 2025: एचपीएससी टीओ, एटीओ स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट, फाइनल आंसर की hpsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 14, 2025 | 12:20 PM IST | 1 min read
आयोग ने वित्त विभाग में टीओ और एटीओ के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की मास्टर प्रश्न पुस्तिका की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर (टीओ) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (एटीओ) के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवारों के रोल-नंबर-वार अंक जारी कर दिए हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में रोल नंबर, कैंडिडेट का नाम, कैटेगरी, पोस्ट का नाम और परीक्षा में प्राप्त मार्क्स शामिल है।
आयोग ने अपनी घोषणा में कहा कि प्रत्येक उम्मीदवार के अंक, फाइनल उत्तर कुंजी के साथ, आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से, एचपीएससी ने 321 ओएमआर शीट भी प्रदर्शित की हैं, जिन पर परिणाम तैयार करते समय विचार नहीं किया गया था। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों की आधिकारिक रूप से मान्य उत्तरों से तुलना कर सकेंगे और अंकों की गणना के आधार को समझ सकेंगे।
HPSC Screening Test Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Whats New' सेक्शन में जाएं।
- टीओ और एटीओ स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए रोल नंबर-वार अंक' पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फाइल खोलें।
- HPSC Screening Test Result 2025 चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
HPSC Screening Test 2025: परीक्षा कब हुई थी?
एचपीएससी ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट 2 नवंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]NVS, KVS Recruitment 2025: एनवीएस, केवीएस में टीचिंग-नॉन टीचिंग भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू
शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सीबीएसई द्वारा संचालित इस भर्ती अभियान के तहत 13,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें केवीएस के लिए 9,000 से अधिक और एनवीएस के लिए 5,000 से अधिक पद शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल