HPSC ADO Recruitment Notification 2025: हरियाणा एडीओ भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 5 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 31, 2025 | 06:40 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी एडीओ भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी (ADO) - ग्रुप बी के कुल 785 रिक्त पदों की घोषणा की गई है।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।
एचपीएससी एडीओ भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
HPSC ADO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बी.एससी. (ऑनर्स) की डिग्री होनी चाहिए। मैट्रिक या 10+2 तक संस्कृत या हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए या हिंदी विषय के साथ बीए./एम.ए. होना चाहिए।
HPSC ADO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
अभ्यर्थियों की श्रेणी
|
फीस (रु.)
|
|---|---|
|
हरियाणा के वे सभी व्यक्ति जिनके पास कम से कम 40% की मानक विकलांगता (PwBD) है
|
शून्य
|
|
हरियाणा के OSC, DSC, BC-A (नॉन क्रीमी लेयर), BC-B (नॉन क्रीमी लेयर), ESM, EWS और महिला अभ्यर्थी
|
250 रुपये
|
|
हरियाणा के वे DESM अभ्यर्थी जो अपनी वर्टिकल श्रेणी (जैसे OSC, DSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS) में आते हैं
|
250 रुपये
|
|
हरियाणा के DESM अभ्यर्थी जो UR (सामान्य) श्रेणी में आते हैं
|
1000 रुपये
|
|
अन्य सभी अभ्यर्थी
|
1000 रुपये
|
HPSC ADO Recruitment 2025: एडमिट कार्ड विवरण
उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी के आधार पर, लिखित परीक्षा (यदि कोई हो) शुरू होने से काफी पहले ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। ई-प्रवेश पत्र उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट https://hpsc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा अलग से नहीं भेजा जाएगा।
Haryana ADO salary: वेतनमान
एचपीएससी एडीओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर - 6 के आधार पर 35400-112400 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार