HPPSC MO Answer Key 2025: एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर प्रोविजनल आंसर की जारी, 22 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | March 18, 2025 | 10:47 PM IST | 2 mins read
एचपीपीएससी एमओ 2025 प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में एचपीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, एचपी 2024 में चिकित्सा अधिकारी (सामान्य विंग), क्लास- 1 (राजपत्रित) की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर एचपीपीएससी एमओ आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर प्रोविजनल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है। एचपीपीएससी एमओ आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। कैंडिडेट प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क भुगतान के साथ अंतिम तिथि 22 मार्च तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
एचपी एमओ भर्ती परीक्षा 16 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी। मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदकों को स्क्रीनिंग टेस्ट, वर्णनात्मक विषय योग्यता परीक्षण और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग मेडिकल ऑफिसर के कुल 200 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ सहायक दस्तावेजों / संदर्भों के साथ पांच दिनों की अवधि के भीतर ऑनलाइन मोड के माध्यम से 18.03.2025 से 22.03.2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने वाले उम्मीदवार को ऑनलाइन मोड में प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा।”
आयोग ने आगे कहा कि, “आपत्ति दर्ज करने और शुल्क जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। अपेक्षित शुल्क जमा किए बिना आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
HPPSC MO Provisional Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एचपीपीएससी एमओ आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, मेडिकल ऑफिसर उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर जाएं।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी