HPCL Recruitment 2025: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 234 पदों पर निकली भर्ती, 14 फरवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 17, 2025 | 11:45 AM IST | 2 mins read
एचपीसीएल जूनियर एक्जिक्यूटिव के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल 30,000 से 1,20,00 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एक्जिक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। एचपीसीएल जूनियर एक्जिक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 14 फरवरी तय की गई है।
एचपीसीएल में जूनियर एक्जिक्यूटिव के कुल 234 पद भरे जाएंगे। जिनमें जूनियर एग्जिक्यूटिव मैकेनिकल के 130 पद, जूनियर एग्जिक्यूटिव इलेक्ट्रिकल के 65 पद, जूनियर एग्जिक्यूटिव इंस्ट्रूमेंटेशन के 37 पद और जूनियर एग्जिक्यूटिव केमिकल के 2 पद शामिल है। एचपीसीएल जेए भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू है।
शैक्षणिक योग्यता -
जूनियर एक्जिक्यूटिव भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
- पद के अनुसार उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/ केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार, जिन्होंने न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिप्लोमा किया है आवेदन कर सकते हैं।
- डिप्लोमा में 50% अंक हासिल करने वाले एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
Also read UCO Bank LBO Recruitment 2025: यूको बैंक में एलबीओ के 250 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू
सभी पदों के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि अर्थात 14 फरवरी 2025 को आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों से 1,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप टास्क या डिस्कशन, स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है। अधिक जानकारी के लिए एचपीसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HPCL Junior Executive Officer Recruitment 2025: कैसे अप्लाई करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एचपीसीएल जेईओ भर्ती फॉर्म भर सकते हैं:
- एचपीसीएल की वेबसाइट hindustanpetroleum.com/careers पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Jobs Openings’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें और फिर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज ओपन होगा, जहां रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल