HP TET June 2025 Result: एचपी टीईटी जून रिजल्ट hpbose.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | August 13, 2025 | 02:25 PM IST | 1 min read
एचपी टीईटी जून रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या या रोल नंबर का उपयोग करना होगा। केवल वे उम्मीदवार ही पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने न्यूनतम अंकों के साथ एचपी टेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने जून सत्र के एचपी टीईटी 2025 परिणाम आज यानी 13 अगस्त को ऑनलाइन घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना एचपी टीईटी जून 2025 रिजल्ट देख सकते हैं।
एचपी टीईटी जून रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या या रोल नंबर का उपयोग करना होगा। केवल वे उम्मीदवार ही पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने न्यूनतम अंकों के साथ एचपी टेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
HP TET 2025 Result: स्कोरकार्ड विवरण
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जून रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों का रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, श्रेणी, उप-श्रेणी, अंक और योग्यता स्थिति इत्यादि सभी विवरण पीडीएफ प्रारूप में शामिल हैं।
HP TET June Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर "रिजल्ट" सेक्शन में जाएं।
- अब "HP TET Exam Result 2025" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- एचपी टेट जून परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
HP TET 2025: एचपी टीईटी पात्रता प्रमाण
एचपी टीईटी पात्रता प्रमाण पत्र उन सभी आवेदकों को दिया जाएगा जो परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से, उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक के रूप में आवेदन कर सकेंगे। एचपी टीईटी पात्रता प्रमाण पत्र 2025 आजीवन मान्य होगा।
Also read UP SI Recruitment 2025: यूपी एसआई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, apply.upprpb.in से करें आवेदन
HP TET 2025: पासिंग मार्क्स
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। HP TET 2025 क्वालीफाइंग अंक कट ऑफ के रूप में जारी किए जाएंगे, जो उम्मीदवारों की श्रेणियों के अनुसार जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा