Saurabh Pandey | August 12, 2025 | 10:18 PM IST | 2 mins read
यूपी एसआई भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apply.upprpb.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 है, जबकि शुल्क समायोजन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर है।
यूपी एसआई भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
यूपी एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अर्हता होनी चाहिए।
श्रेणी | संख्या |
---|---|
अनारक्षित | 1705 |
ईडब्लूएस | 422 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 1143 |
अनुसूचित जाति | 890 |
अनुसूचित जनजाति | 82 |
कुल योग | 4242 |
सेक्शन | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
---|---|---|---|
सेक्शन-1 | सामान्य हिन्दी | 40 | 100 अंक |
सेक्शन-2 | मूलविधि / संविधान / सामान्य ज्ञान | 40 | 100 अंक |
सेक्शन-3 | संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा | 40 | 100 अंक |
सेक्शन-4 | मानसिक अभिरूचि परीक्षा / बुद्धिलब्धि परीक्षा / तार्किक परीक्षा | 40 | 100 अंक |
यूपी एसआई भर्ती लिखित परीक्षा के प्रवेश-पत्र यथासमय बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगे, जहां से अभ्यर्थी उसे स्वयं डाउनलोड कर प्राप्त कर सकेंगे। लिखित परीक्षा की तिथियों व समय की सूचना यथासमय बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
यूपी एसआई लिखित परीक्षा का समय 2 घंटे (120 मिनट) होगा, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 160 होगी। लिखित परीक्षा के चार भाग (सेक्शन) / विषय होगें।लिखित परीक्षा ओएमआर उत्तर पत्रक पर होगी। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प होंगे। अभ्यर्थी को उनमें से किसी एक विकल्प को चुनना है, जो प्रश्न का सही उत्तर हो।