HP NEET PG 2024 Counselling: हिमाचल प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट amruhp.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | November 27, 2024 | 05:17 PM IST | 1 min read
एचपी नीट पीजी 2024 राउंड 1 सीट आवंटित उम्मीदवारों को 29 नवंबर से 30 नवंबर तक संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (DMRE), शिमला ने आज यानी 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in के माध्यम से एचपी नीट पीजी 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आवंटित उम्मीदवारों को 29 से 30 नवंबर तक संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। हिमाचल प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग 50% राज्य कोटा की मेडिकल सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि पहले राउंड की NEET PG MD/MS काउंसलिंग की अंतिम सीट आवंटन सूची अब उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उम्मीदवार लॉगिन से प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करें।”
HP NEET PG Admission Reservation Criteria: एचपी नीट पीजी 2024 में प्रवेश
एचपी नीट पीजी 2024 में प्रवेश नीट पीजी/नीट एमडीएस स्कोर, उपलब्ध सीटों की संख्या और मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी)/मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) में आरक्षण मानदंड के आधार पर दिया जाता है।
HP NEET PG 2024 Round 1 Seat Allotment Result: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार NEET PG 2024 राउंड 1 रिपोर्टिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं:
- नीट पीजी परिणाम
- एमडीएस के लिए NEET MDS परिणाम
- जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- एमबीबीएस डिग्री/मार्कशीट
- इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट
- एमसीआई/डीसीआई पंजीकरण प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी