HP DElEd CET 2025 Registration: एचपी डीएलएड सीईटी रजिस्ट्रेशन विंडो कल होगी ओपन, जानें प्रक्रिया, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 3, 2025 | 08:06 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपी डीएलएड सीईटी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार कल यानी 4 अप्रैल को एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपी डीएलएड सीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। एचपी डीएलएड सीईटी 2025 परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी।
एचपी डीएलएड सीईटी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और पीएचएच उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट मिलेगी।
HP DElEd CET 2025: एचपी डीएड के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
एचपी डीएलएड सीईटी 2025 के लिए मेरिट सूची परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। एचपी डीएलएड सीईटी 2025 में चार सेक्शन होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
बोर्ड सत्र 2025-27 के लिए दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित कर रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
| इवेंट | डेट |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन शुरू |
4 अप्रैल 2025 |
|
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (जनजातीय और गैर-जनजातीय क्षेत्र) |
26 अप्रैल 2025 |
|
विलंब शुल्क के साथ आवेदन (3 दिन) |
27 अप्रैल 2025 से 29 अप्रैल 2025 |
|
आवेदन में सुधार (श्रेणी/उपश्रेणी को छोड़कर) |
30 अप्रैल 2025 से 02 मई 2025 |
|
श्रेणी/उपश्रेणी सुधार (बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आवेदन आवश्यक) |
5 मई 2025 तक |
|
परीक्षा तिथि (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) |
29 मई 2025 |
HP DElEd CET 2025 Registration: एचपी डीएलएड सीईटी रजिस्ट्रेशन फीस
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय पेमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करके डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क का भुगतान करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड आवेदन में गलतियों को सुधारने का अवसर प्रदान करेगा, लेकिन यह केवल दी गई तिथियों पर ही संभव होगा। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी और उप-श्रेणी में ऑनलाइन सुधार नहीं कर सकते, क्योंकि इससे आवेदन शुल्क में परिवर्तन हो सकता है।
|
श्रेणी |
शुल्क (रुपये में) |
|---|---|
|
सामान्य एवं इसकी उप-श्रेणियां |
₹ 900 |
|
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस |
₹ 600 |
|
विलंब शुल्क (अतिरिक्त) |
₹ 500 |
अगली खबर
]HPBoSE SOS Fees Hikes: एचपी एसओएस की फीस में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
बोर्ड ने एचपी एसओएस की फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। एचपी एसओएस फीस के संबंध में अधिसूचना हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार