HBSE 12 Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं का संकायवाइज पास परसेंटेज जानें
Saurabh Pandey | May 13, 2025 | 11:10 AM IST | 2 mins read
इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है।
इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा है।
हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जिन बच्चों के 80 फीसदी से अधिक अंक हैं, उनके रिजल्ट का डबल वेरिफिकेशन किया गया है, ताकि कोई कमी न रहे।
HBSE 12 Result 2025: रिजल्ट लिंक शाम होगा एक्टिव
बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि रिजल्ट आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
hbse 12th class result 2025: संकाय-वाइज पास परसेंटेज
हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कक्षा 12वीं कला संकाय का पास परसेंटेज 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रहा है।
hbse class 12 result 2025: प्राइवेट विद्यालयों का प्रदर्शन बेहतर
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों का पास परसेंटेज 84.67 रहा तथा प्राइवेट विद्यालयों का पास परसेंटेज 86.98 रहा है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास परसेंटेज 85.94 रहा है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास परसेंटेज 85.03 रहा है। उन्होंने बताया कि पास परसेंटेज में जिला जीन्द टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।
hbse haryana board result: रेगुलर विद्यार्थियों के आंकड़े
- परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या - 193828
- पास कितने हुए- 166031
- फेल कितने हुए- 7900
- कितनी छात्राओं ने परीक्षा दी थी- 97561
- कितनी छात्राएं पास हुईं- 87227
- छात्राओं का पास प्रतिशत- 89.41
- छात्रों का पास प्रतिशत- 81.86
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच