HBSE 10th-12th Re-Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा 4 और 5 अप्रैल को दोबारी होगी
Saurabh Pandey | April 1, 2024 | 10:01 PM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान और 10 वीं विज्ञान की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को पुन: परीक्षा शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो विषय की परीक्षाएं दोबारा आयोजित आयोजित करने की घोषणा की है।
बीएसईएच की तरफ से पेपर लीक और कथित कदाचार के कारण एचबीएसई माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया थी। अब ये परीक्षाएं 4 और 5 अप्रैल को कक्षा 10, 12 के लिए दोबारा आयोजित की जाएंगी।
HBSE Date sheet 2024 परीक्षा डेट
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान की दोबारा परीक्षा 4 अप्रैल को और कक्षा 10वीं विज्ञान की दोबारा परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को पुन: परीक्षा शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की दोबारा परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) नियमित/स्वयंपाठी की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक तथा सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 27 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ने परीक्षा में 5,25,353 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें सेकेंडरी कक्षा के 3,03,869 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी के 2,21,484 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। मुक्त विद्यालय परीक्षा में प्रदेशभर में करीब 55,180 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) कक्षा के 23,270 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के 31,910 परीक्षार्थी शामिल हैं।
अगली खबर
]IPMAT Registration 2024: आईपीएमएटी रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, जानें योग्यता, आवेदन शुल्क
इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईपीएमएटी 2024 पंजीकरण के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 4,130 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी