Haryana School Winter Holiday: हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Santosh Kumar | December 27, 2024 | 04:50 PM IST | 1 min read
हरियाणा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्य के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
नई दिल्ली: हरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, हरियाणा में 1 से 15 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया है।
शिक्षा विभाग ने शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि राज्य के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल 16 जनवरी 2025 को फिर से खुलेंगे।
राज्य शिक्षा विभाग का यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, इसमें एक अपवाद भी है। इस संबंध में पंचकूला के सेकेंडरी शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने एक नोटिस जारी किया है।
नोटिस में निदेशक द्वारा कहा गया है कि सभी स्कूल आदेश का पालन सुनिश्चित करें। छुट्टियों के दौरान स्कूल के छात्रों को बोर्ड कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए शेड्यूल के अनुसार बुलाया जा सकता है।
शिक्षा विभाग ने यह नोटिस 27 दिसंबर को जारी किया है। हरियाणा में स्कूल के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही बताया गया है कि 16 जनवरी को जब स्कूल खुलेंगे तो स्कूल का समय अभी जैसा ही रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल