Rojgar Mela in Haryana: हरियाणा में आईटीआई पास युवाओं के पास नौकरी का मौका, 16 अक्टूबर से रोजगार मेला शुरू
Saurabh Pandey | October 15, 2024 | 10:51 PM IST | 1 min read
इन रोजगार मेलों में हरियाणा के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी आईटीआई पास आउट जो इन रोजगार मेलों में चयनित होंगे, उनका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
नई दिल्ली : हरियाणा में आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों का आयोजन 16 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में होगा। इनका लक्ष्य लगभग 200 औद्योगिक इकाइयों में 10 हजार युवाओं को नौकरी देना है।
सभी राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल/ग्रुप इंस्ट्रक्टर इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिकतम औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करके अधिक से अधिक रोजगार मेले व कैंपस इंटरव्यू आयोजित करें।
इन रोजगार मेलों में हरियाणा के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी आईटीआई पास आउट जो इन रोजगार मेलों में चयनित होंगे, उनका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
इन जिलों में होगा आयोजन
जिला भिवानी, हिसार, झज्जर, करनाल, नूहं, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत में 16 से 29 अक्टूबर तक रोजगार मेले और कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। इसी प्रकार, जिला अंबाला, फरीदाबाद, जींद, पानीपत और सिरसा में 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तथा जिला कैथल में 18 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
इनके अलावा, जिला चरखी दादरी में 16, 21, 22, 24 तथा 29 अक्टूबर, जिला कुरुक्षेत्र में 18, 21, 22, 24 व 28 अक्टूबर, जिला पलवल में 18, 22, 24, 28 व 29 अक्टूबर, जिला पंचकूला में 18, 23, 25 व 29 अक्टूबर, जिला यमुनानगर में 18, 22, 23, 25, 28 व 29 अक्टूबर, जिला फतेहाबाद में 16, 18, 22, 24 तथा 28 अक्टूबर, जिला गुरुग्राम में 18, 21, 23, 25 तथा 29 अक्टूबर को रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल