Trusted Source Image

JEE Main Result 2026: कोटा के जुड़वां भाइयों ने ‘जेईई-मेन’ में एक समान 99.998 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

Press Trust of India | February 19, 2026 | 07:34 AM IST | 1 min read

कोचिंग संस्थान के अनुसार, उनकी मां डॉ. जीनत बेगम 1990 के दशक से ओडिशा सरकार में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन 2023 में उन्होंने नौकरी छोड़कर बेटों के साथ कोटा आने का निर्णय लिया।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
दोनों भाइयों ने स्कूल से लेकर कोचिंग तक हर चरण में साथ पढ़ाई की। (इमेज-पीटीआई)
दोनों भाइयों ने स्कूल से लेकर कोचिंग तक हर चरण में साथ पढ़ाई की। (इमेज-पीटीआई)

नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा में जुड़वां भाइयों महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान ने ‘जेईई-मेन’ (JEE Main) 2026 में समान 285 अंक हासिल करते हुए 99.998 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। दोनों भाइयों ने जेईई मेन 2026 की परीक्षा एक ही पाली और एक ही केंद्र पर दी थी।

जेईई मेन 2026 परीक्षा परिणाम 16 फरवरी को घोषित किया गया। दोनों भाइयों का जन्म 7 मई, 2008 को हुआ था। दोनों ने स्कूल से लेकर कोचिंग तक हर चरण में साथ पढ़ाई की।

कोचिंग संस्थान के अनुसार, उनकी मां डॉ. जीनत बेगम 1990 के दशक से ओडिशा सरकार में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन 2023 में उन्होंने नौकरी छोड़कर बेटों के साथ कोटा आने का निर्णय लिया।

Also readJEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट जारी, 12 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल, टॉपर्स लिस्ट देखें

बेगम ने बताया, “हम 2023 में कोटा आए थे। शुरुआत में दोनों भाइयों ने 'इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड' की परीक्षा पास की थी और उसी की तैयारी के लिए यहां आए थे। बाद में उन्होंने जेईई की कोचिंग करने का फैसला किया।”

उन्होंने कहा कि दोनों भाई शुरू से ही मेधावी रहे हैं। कक्षा 10वीं में महरूफ ने 95.2 प्रतिशत और मसरूर ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में लगभग 40-40 पदक भी जीते हैं।

बेगम ने बताया, “गणित में उनकी रुचि शुरू से ही थी, इसलिए उन्होंने चिकित्सा के बजाय इंजीनियरिंग को चुना। वे आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस (CS) में बीटेक करना चाहते हैं। कंप्यूटर साइंस उनकी पहली पसंद है।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications