Rojgar Mela 2024: हरियाणा में 11 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका
Santosh Kumar | November 7, 2024 | 02:54 PM IST | 2 mins read
हरियाणा रोजगार मेला 2024 में 12वीं पास और ग्रेजुएट अभ्यर्थी अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार पसंदीदा क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा के गुड़गांव में 11 नवंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं और नौकरी पा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण करने के लिए आवेदक को आधिकारिक पोर्टल ncs.gov.in पर जाना होगा। हरियाणा रोजगार मेला 2024 से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार को इस लेख में आगे दी गई है।
हरियाणा रोजगार मेला 2024 में 12वीं पास और ग्रेजुएट अभ्यर्थी अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार पसंदीदा क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं। सरकारी स्कूलों से 12वीं के साथ वोकेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे।
Rojgar Mela 2024: पात्रता मानदंड
इसमें पिछले सालों के साथ-साथ इस साल के पासआउट छात्रों को भी मौका दिया जाएगा। नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत निजी और सरकारी स्कूलों में छात्रों को 14 अलग-अलग कोर्स के तहत वोकेशनल कोर्स पढ़ाए जाते हैं।
इनमें से कई छात्र 12वीं के बाद रोजगार की तलाश में लग जाते हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग 4 साल के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई पूरी करने वाले कुशल छात्रों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का अवसर प्रदान करेगा।
Haryana Rojgar Mela 2024: आवश्यक दिशा-निर्देश
हरियाणा रोजगार मेला 2024 उन विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करेगा, जिन्होंने कक्षा 12 के बाद स्कूलों में बैंकिंग, बीमा, रिटेल, आईटी, मीडिया, ट्रैवल एवं टूरिज्म, शारीरिक शिक्षा एवं खेल, ब्यूटी एवं वेलनेस, हेल्थ केयर, फैशन डिजाइनिंग, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में वोकेशनल पढ़ाई की है।
मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें छात्र अपनी रूचि के अनुसार साक्षात्कार दे सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ-साथ उनकी दो फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे जॉब फेयर में भाग लेने के दौरान साफ-सुथरे फॉर्मल कपड़े पहनें, जिससे आप पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार