HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पंजीकरण का आज आखिरी दिन, जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 9, 2024 | 12:50 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी पुलिस भर्ती 2024 किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आयोग की तरफ से सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो उच्च न्यायालय के फैसले के अनुपालन में 29 जून को दोबारा खोली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एचएसएससी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2024 तक थी, जिसे बढ़ाकर 9 जुलाई कर दिया गया है, जो आज समाप्त हो रही है।
सीईटी ग्रुप-सी के तहत अर्हता प्राप्त करने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। एचएसएससी पुलिस कॉन्स्टेबल 2024 भर्ती परीक्षा के लिए लॉगिन करने और आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एचएसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस कहा गया है कि पुलिस विज्ञापन 01/2024 के तहत फरवरी 20 से 28 मार्च 2024 तक भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे और भर्ती के संबंध में आगे कोई प्रक्रिया नहीं हुई है, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन के माध्यम से पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले किया है। उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। सामाजिक-आर्थिक मानदंड संबंधी दावों को हटाने के बाद उनके पिछले आवेदनों पर भर्ती की आगे की प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा।
HSSC Constable Recruitment 2024 रिक्तियों की संख्या
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के तहत कुल 6000 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें पुरुष कॉन्स्टेबल (जीडी) के 5000 पद, जबकि महिला कॉस्टेबल (जीडी) के 1000 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 फरवरी 2024 से की जाएगी।
HSSC Constable Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
एचएसएससी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय के साथ पढ़ाई की होनी चाहिए। उच्च शिक्षा वाले उम्मीदवार को कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा।
HSSC Police Constable Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), और एक नॉलेज टेस्ट सहित चार चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। नॉलेज टेस्ट, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, कुल वेटेज का 94.5% होता है।
HSSC Police Constable Recruitment 2024: वेतन
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के तहत चयनित महिला और पुरुष कॉन्स्टेबलों को लेवल 3 सेल 1 के मुताबिक 21,700 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क 25 रुपये
नोटिस में कहा गया कि, बीसीजी टेक्नीशियन लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 (PET 2023) के स्कोर के आधार पर की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई