Trusted Source Image

Haryana NEET UG Admission 2024: हरियाणा नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित; च्वाइस फिलिंग 21 सितंबर तक

Abhay Pratap Singh | September 16, 2024 | 07:37 AM IST | 2 mins read

हरियाणा के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा संस्थानों में राउंड-1 में आवंटित सीटों को 20 सितंबर तक उम्मीदवार अस्वीकार कर सकते हैं।

राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट की घोषणा 23 सितंबर को की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट की घोषणा 23 सितंबर को की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग हरियाणा ने हरियाणा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2024 (NEET UG 2024) राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब उम्मीदवार 21 सितंबर तक हरियाणा नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

हरियाणा नीट यूजी प्रवेश 2024 राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है। हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 23 सितंबर 2024 को की जाएगी। कैंडिडेट प्रोविजनल आवंटन सूची के संबंध में कोई भी शिकायत उसी दिन यानी 23 सितंबर को दर्ज करा सकते हैं।

हरियाणा नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हरियाणा के अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (बीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनिवासी भारतीय (एनआरआई) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

Haryana NEET UG 2024 Counselling: राउंड 2 सीट मैट्रिक्स

काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए संभावित सीट मैट्रिक्स के अनुसार, हरियाणा में बैचलर ऑफ मेडिसिन बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) और बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1,214 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। जिसमें सबसे अधिक 118 सीटें महर्षि मार्केंडेश्वर कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, मुलाना, अंबाला में हैं।

Also readUP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल संशोधित, upneet.gov.in पर करें पंजीकरण

संस्थान ने बताया कि हरियाणा में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा संस्थानों में एमबीबीएस या बीडीएस पाठ्यक्रमों में सीट आवंटित उम्मीदवार 20 सितंबर तक राउंड-1 आवंटित सीटों को अस्वीकार कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “उम्मीदवारों को अपने संबंधित आवंटित कॉलेजों में व्यक्तिगत रूप से अपना इस्तीफा जमा करना होगा।”

Haryana NEET UG Admission 2024: संशोधित शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए संशोधित कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथि
नया पंजीकरण, सुधार (यदि कोई हो), च्वाइस फिलिंग तथा विकल्पों को लॉक करना
11 सितंबर से 21 सितंबर, 2024
प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम23 सितंबर, 2024
प्रोविजनल आवंटन सूची पर शिकायत दर्ज कराना (यदि कोई हो)
23 सितंबर, 2024
ट्यूशन फीस ऑनलाइन केवल प्रवेश वेब पोर्टल के माध्यम से जमा किया जाएगा
23 सितंबर से 27 सितंबर, 2024
प्रोविजनल आवंटित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन28 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2024
सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड करना29 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2024
आवंटित संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि5 अक्टूबर, 2024
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications