Haryana NEET PG Counselling 2024: हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण शुरू, जानें कंपलीट शेड्यूल
Saurabh Pandey | December 18, 2024 | 02:05 PM IST | 2 mins read
हरियाणा राज्य के सहायता प्राप्त/निजी मेडिकल कॉलेजों को 25000 रुपये की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। एससी/एससीडी/बीसीए/बीसीबी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 12500 रुपये है।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग हरियाणा ने एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हरियाणा नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 शेड्यूल की घोषणा की है। हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 18 दिसंबर 2024 से आधिकारिक वेबसाइट hry.online-Consulting.co.in पर शुरू हो गया है।
हरियाणा नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के माध्यम से सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी-गैर सहायता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों, जिनमें निजी विश्वविद्यालयों - एसजीटी विश्वविद्यालय, बुढेरा, गुरुग्राम, अल-फलाह विश्वविद्यालय, ग्राम धोज, फरीदाबाद शामिल हैं, में सीटें भरी जाएंगी।
इसके अलावा, पात्र उम्मीदवार हरियाणा के सिविल अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पेश किए जाने वाले पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी, पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा, पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
श्रेणी-वार नीट पीजी कट-ऑफ प्रतिशत
- हरियाणा नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का कट-ऑफ - 50 पर्सेंटाइल
- एससी, एससी-डी, बीसीए, बीसीबी (ओबीसी) कट-ऑफ - 40 पर्सेंटाइल
- पीडब्ल्यूबीडी (सामान्य और ईडब्ल्यूएस) कट-ऑफ - 45 पर्सेंटाइल
- पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एससी-डी/) बीसीए/बीसीबी(ओबीसी)) कट-ऑफ - 40 पर्सेंटाइल
Haryana NEET PG round 2 Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल |
काउंसलिंग तिथियां |
|---|---|
|
राउंड 2 काउंसलिंग ऑनलाइन पंजीकरण |
18 दिसंबर 2024 से 21 दिसंबर 2024 तक |
|
ऑनलाइन सबमिट की गई जानकारी एडिट करना (यदि कोई हो) सुरक्षा राशि ऑनलाइन जमा करना विकल्प प्रस्तुत करना (ऑनलाइन) और विकल्प लॉक करना |
18 दिसंबर 2024 से 21 दिसंबर 2024 तक |
|
प्रोविजनल सीटों का आवंटन |
23 दिसंबर 2024 |
|
प्रोविजनल आवंटन सूची पर शिकायतें, यदि कोई हों। |
23 दिसंबर 2024 |
|
शिकायतों के बाद अंतिम आवंटन सूची अपलोड करना |
23 दिसंबर 2024 |
|
प्रवेश के माध्यम से अंतरिम ट्यूशन फी ऑनलाइन जमा करना |
23 दिसंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 (शाम 5 बजे तक) |
|
जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनका फिजिकल दस्तावेज सत्यापन |
27 दिसंबर 2024 |
|
सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतरिम प्रवेश पत्र डाउनलोड करना |
27 दिसंबर 2024 से 28 दिसंबर 2024 |
|
आवंटित संस्थान में शामिल होने की अंतिम तिथि |
28 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक |
Also read NEET UG 2025 Syllabus: एनएमसी ने जारी किया नीट यूजी का सिलेबस, एनटीए जल्द शुरू करेगा रजिस्ट्रेशन
Haryana NEET PG Round 2 Counselling 2024: शुल्क
हरियाणा राज्य के सहायता प्राप्त/निजी मेडिकल कॉलेजों को 25000 रुपये की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। एससी/एससीडी/बीसीए/बीसीबी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 12500 रुपये है। यदि उम्मीदवार निजी विश्वविद्यालयों सहित निजी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटा सीटों/प्रबंधन कोटा सीटों का विकल्प चुनना चाहता है तो उसे 2 लाख रुपये की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार