HTET Result 2025: हरियाणा टेट रिजल्ट में हो सकती है देरी, आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी, जानें अपेक्षित डेट
Santosh Kumar | September 24, 2025 | 11:25 AM IST | 1 min read
आधिकारिक घोषणा के बाद, बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in या bsehhtet.com पर हरियाणा टेट रिजल्ट लिंक सक्रिय किया जाएगा।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2025 के परिणामों का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। कई उम्मीदवार सोशल मीडिया पर परिणामों में देरी को लेकर बोर्ड पर सवाल उठा रहे हैं। करियर्स360 से बातचीत में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एचटेट रिजल्ट जारी होने में कुछ समय लग सकता है। बोर्ड द्वारा परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की गई।
आधिकारिक घोषणा के बाद, बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in या bsehhtet.com पर हरियाणा टेट रिजल्ट लिंक सक्रिय किया जाएगा। अभ्यर्थी पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एचटेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
हरियाणा टेट रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति शामिल होगी। जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन अधूरा है, उनके एचटीईटी परिणाम बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।
Also read HTET Result 2025 Live: हरियाणा टेट एचटीईटी रिजल्ट 2025 कब तक होगा जारी? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
HTET Result 2025: एचटेट रिजल्ट कब तक आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एचटेट रिजल्ट 30 सितंबर तक जारी होने की उम्मीद है। यह देरी आईरिस स्कैनिंग और बायोमेट्रिक डेटा के सत्यापन के कारण है, जो परीक्षा केंद्र पर प्राप्त डेटा से मिलान करने के लिए आवश्यक था।
बोर्ड का दावा है कि यहा कदम परीक्षा में पारदर्शिता के लिए है, लेकिन अब इससे उम्मीदवारों का इंतजार और लंबा हो रहा है। उम्मीदवार सोशल मीडिया पर अपनी निराशा ज़ाहिर कर रहे हैं और बोर्ड से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लाखों उम्मीदवारों ने एचटीईटी परीक्षा दी, जिनमें प्राथमिक (कक्षा 1-5), प्रशिक्षित स्नातक (कक्षा 6-8) और स्नातकोत्तर शिक्षक (कक्षा 9-12) के उम्मीदवार शामिल थे। बोर्ड ने 1 अगस्त को एचटेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी।
अगली खबर
]UP News: यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बेल्ट से पीटा, निलंबित
हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए बीईओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा उनके विद्यालय की एक सहायक शिक्षिका को परेशान कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद वर्मा को स्पष्टीकरण के लिए बीईओ कार्यालय सीतापुर बुलाया गया था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच