HTET Final Answer Key 2025: एचटीईटी फाइनल आंसर की पीडीएफ लेवल 1, 2 और 3 परीक्षा के लिए bseh.org.in पर जारी
Santosh Kumar | November 10, 2025 | 04:09 PM IST | 1 min read
बीएसईबी द्वारा जारी एचटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एचटीईटी) 2025 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जो लेवल 1 (प्राइमरी टीचर - पीआरटी), लेवल 2 (ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर - टीजीटी) और लेवल 3 (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर - पीजीटी) के लिए उपलब्ध है।
हरियाणा टेट फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड की गई है। हरियाणा बोर्ड द्वारा एचटीईटी 2024 परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।
HTET Final Answer Key 2025: एचटेट फाइनल आंसर की कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचटीईटी फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर एचटीईटी फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एचटीईटी फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक दिखेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
Haryana HTET Result 2025: हरियाणा टेट स्कोरकार्ड जारी
हरियाणा टेट रिजल्ट आज बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in पर जारी किया गया। एचटीईटी रिजल्ट की घोषणा करते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा में करीब 3,50,000 उम्मीदवार शामिल हुए।
उन्होंने नतीजों में देरी की वजह सिक्योरिटी ऑडिट को बताया। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार एचटेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचटेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इस वर्ष हरियाणा टीईटी परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 14 प्रतिशत है। परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एचटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र आजीवन मान्य होता है।
अगली खबर
]SSC JE Self-Slot Selection: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो ssc.gov.in पर ओपन
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके अपना पसंदीदा परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं। यह नई सुविधा उम्मीदवारों की सुविधा बढ़ाने और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल