Haryana Board Supply Exam 2024: बीएसईएच 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पंजीकरण कल से bseh.org.in पर शुरू
Abhay Pratap Singh | July 30, 2024 | 07:15 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 अगस्त तय की गई है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) कल यानी 31 जुलाई से हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। हरियाणा बोर्ड री-एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।
बीएसईएच कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लाई परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 8 अगस्त तय की गई है। हरियाणा बोर्ड सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन सितंबर 2024 को किया जाएगा। बीएसईएच कक्षा 10, 12 सप्लाई परीक्षा पंजीकरण के लिए छात्रों को शुल्क भी देना होगा।
फरवरी/ मार्च/ जुलाई 2024 में आयोजित हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए वे छात्र, जो किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण होने के कारण परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, वे हरियाणा बोर्ड पूरक या कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
बीएसईएच कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण शुल्क 900 रुपये है। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 9 अगस्त से 12 अगस्त 2024 तक हरियाणा बोर्ड पूरक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सितंबर माह की परीक्षा के लिए 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 अगस्त से 16 अगस्त 2024 तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा। वहीं, छात्रों के लिए 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो 17 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक खुली रहेगी।
Haryana Board Supplementary Exam 2024: कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
पूरक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- कक्षा 10, 12 हरियाणा बोर्ड सप्लाई परीक्षा 2024 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन करें।
- स्टूडेंट हरियाणा बोर्ड सप्लाई परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Shikshamitra News: यूपी सरकार शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर नहीं करेगी विचार - बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री
समाजवादी पार्टी के विधायक समरपाल सिंह ने शिक्षामित्रों के मानदेय का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पूछा, क्या वह शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करेगी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग