HBSE Exam 2024: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी - सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए 20 फरवरी को जारी करेगा प्रवेश पत्र
Abhay Pratap Singh | February 19, 2024 | 05:00 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1,482 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नियमित व स्वयंपाठी छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी 2024 से शुरू होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) द्वारा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (नियमित/ स्वयंपाठी) वार्षिक परीक्षा के लिए 20 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1,482 परीक्षा केन्द्रों बनाए गए हैं। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा में करीब 5,80,533 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/ मुक्त विद्यालय) की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड सभी विद्यालय प्राचार्य बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.on से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए प्राचार्य को यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षा में सेकेंडरी कक्षा के 3,03,869 परीक्षार्थी और सीनियर सेकेंडरी के 2,21,484 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, मुक्त विद्यालय परीक्षा में प्रदेशभर में करीब 55,180 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) कक्षा के 23,270 परीक्षार्थी और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के 31,910 परीक्षार्थी शामिल हैं।
सेकेंडरी कक्षा के नियमित व स्वयंपाठी छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होगी। वहीं, सीनियर सेकेंडरी कक्षा की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा।
बताया गया कि विद्यालय मुखिया द्वारा प्रवेश-पत्र को ए-4 साइज के पेपर में रंगीन प्रिंटआउट में निकाला जाना चाहिए। विद्यालयी व स्वयंपाठी परीक्षार्थियों को रंगीन प्रवेश-पत्र पर आवेदन-पत्र भरते समय स्कैन की गई फोटो चिपकाकर सत्यापित करवाना होगा। एडमिट कार्ड व मूल पहचान-पत्र (आधार कार्ड आदि) के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर भी होने चाहिए, इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर लैमिनेशन न कराएं।
अगली खबर
]IIM Lucknow Placements 2024: आईआईएम लखनऊ में 1.23 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर छात्र का हुआ प्लेसमेंट
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ भर्ती ड्राइव में 250 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय भर्तीकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आईआईएम लखनऊ प्लेसमेंट ड्राइव में उच्चतम घरेलू वेतन पैकेज 65 लाख प्रति वर्ष रहा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी