BSEH 2025: हरियाणा बोर्ड 9 से 12 के लिए नामांकन रिटर्न भरने की तारीख घोषित, 25 सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | September 24, 2024 | 07:50 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड 9 से 12 के लिए नामांकन रिटर्न भरने की निर्धारित तिथि के बाद किसी भी छात्र का आवेदन पत्र ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूल को प्रवेश अस्वीकृत रजिस्टर में अंतिम छात्र के प्रवेश पेज की सत्यापित फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नामांकन रिटर्न भरने की तारीखें घोषित कर दी हैं।
बीएसईएच की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकारी/गैर सरकारी स्थायी मान्यता प्राप्त एवं स्थायी रूप से संबद्ध विद्यालय एवं गुरुकुल/विद्यापीठ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSEH 2025: पंजीकरण तिथि
हरियाणा बोर्ड 9 से 12वीं के नामांकन रिटर्न भरने के लिए सभी विद्यालय मुखिया 25 सितंबर से 9 अक्टूबर 2024 तक हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति छात्र तथा अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति छात्र नामांकन शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें।
BSEH 2025 Enrollment Return: विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुल्क
इसके बाद 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ, 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक 1000 विलंब शुल्क के साथ भी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड 9 से 12 के लिए नामांकन रिटर्न भरने की निर्धारित तिथि के बाद किसी भी छात्र का आवेदन पत्र ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूल को प्रवेश अस्वीकृत रजिस्टर में अंतिम छात्र के प्रवेश पेज की सत्यापित फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी।
इसके अलावा कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र भी निर्धारित तिथियों पर ऑनलाइन जमा करना होगा। नामांकन की अंतिम तिथि के बाद प्रश्न पत्र का शुल्क 1000 या सक्षम पदाधिकारी के आदेशानुसार फाइन के साथ भुगतान करना होगा, अन्यथा प्रश्न पत्र नहीं मिलने की स्थिति में विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।
BSEH 2025 Enrollment Return: हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को ऑनलाइन रिटर्न भरते समय किसी भी तकनीकी कठिनाई के मामले में हेल्पलाइन नंबर 01664-254300, 254302 और टेलीफोन नंबर 01664-244171 176 एक्सटेंशन 110 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा asenr@bseh.org.in पर ईमेल भेजा जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार