Santosh Kumar | September 24, 2024 | 01:16 PM IST | 2 mins read
पिछले साल 10वीं-12वीं के लिए 55,25,342 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 2025 की वार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा 10 और 12 के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 25 सितंबर को बंद हो जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी और 28 नवंबर तक समाप्त होगी।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हुई थी। छात्रों की मांग पर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने छात्रों को पंजीकरण का फिर मौका दिया। इसके बाद 26 से 30 सितंबर तक स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण की जांच करेंगे।
पिछले साल हाईस्कूल के लिए 27,49,364 और इंटरमीडिएट के लिए 24,52,830 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और कुल 55,25,342 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस साल हाईस्कूल के लिए 27,41,813 और इंटरमीडिएट के लिए 26,78,176 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों को 1 से 5 अक्टूबर तक पंजीकरण फार्म में त्रुटियां सुधारने का मौका मिलेगा। कक्षा 9 व 11 के लिए परीक्षा शुल्क समेत छात्र विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है।
इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ जमा किए गए परीक्षा शुल्क की जानकारी और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण 25 सितंबर 2024 दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-