HBSE Paper Leak: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के उर्दू विषय का प्रश्नपत्र हुआ लीक, पेपर किया गया रद्द
Press Trust of India | March 3, 2024 | 11:16 AM IST | 1 min read
एचबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के पेपर लीक मामले में निरुद्ध एक छात्र को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया है। वहीं, परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक और अधीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हरियाणा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उर्दू विषय का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने उर्दू का पेपर रद्द कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल होने के मामले में कक्षा 12वीं के एक छात्र को निरुद्ध किया गया।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
हालाँकि, पुलिस ने बाद में पकड़े गए छात्र को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस ने कहा कि पेपर लीक करने वाले छात्र, उसके रिश्तेदार मुश्ताक, परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक अनवर हुसैन, अधीक्षक रविंदर कुमार और पर्यवेक्षक विक्रम के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों पर हरियाणा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत धारा-188 और आईपीसी 120-बी के तहत नूंह सदर पुलिस स्टेशन में कार्रवाई की गई है। बता दें कि नूंह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र टपकन (बी-2) से शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं उर्दू विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना पर बोर्ड की जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता नूंह की टीम मौके पर पहुंचकर एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। वहीं, पुलिस ने बताया कि केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। जिसके बाद परीक्षा केंद्र का प्रभार कार्यरत उप केंद्र अधीक्षक को सौंपा गया है।
अगली खबर
]JMI University Admission: जामिया यूनिवर्सिटी ने बीटेक, एमटेक कोर्स किया शुरू, जेईई स्कोर से मिलेगा प्रवेश
जामिला मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए 1,50,000 रुपये और एमटेक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए 54,000 रुपये वार्षिक शुल्क छात्रों से लिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’