HBSE 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, 20 मई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 2, 2024 | 02:48 PM IST | 1 min read
एचबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण हुए छात्र बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रीचेकिंग के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 की रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 2024 शुरू कर दी है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र एचबीएसई 12वीं रिजल्ट रीचेकिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2024 तय की गई है। एचबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एचबीएसई 12वीं पुनर्मूल्यांकन शुल्क 2024 प्रति विषय 1,000 रुपये है। बीपीएल कार्ड धारकों के लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क प्रति सब्जेक्ट 800 रुपये तय की गई है। बीपीएल कार्ड धारकों को ऑनलाइन आवेदन के साथ कार्ड की एक प्रति संलग्न करना आवश्यक है। इस दौरान, एचबीएसई 12वीं परिणाम 2024 को दोबारा जांचने के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा।
एक या अधिक विषयों के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक ही फॉर्म भरना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद यदि किसी विषय में 15% या उससे अधिक अंकों की वृद्धि होती है तो छात्रों को उनके रुपये वापस कर दिए जाएंगे। बोर्ड द्वारा 1,000 रुपये में से 600 रुपये और 800 रुपये में से 480 रुपये संबंधित बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
HBSE 12th Result 2024: उत्तीर्ण प्रतिशत
एचबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.31% रहा है। एचबीएसई बोर्ड रिजल्ट इंटर में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.52% दर्ज किया गया, जबकि 88.14% लड़कियां इस परीक्षा में सफल हुई हैं।
आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में उत्तीर्ण प्रतिशत 86.17% और शहरी क्षेत्र के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.53% दर्ज किया गया है। हरियाणा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में महेंद्रगढ़ जिला का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जबकि नूंह जिला में उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम दर्ज किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार