Haryana Private Universities Bill: हरियाणा विधानसभा ने निजी विवि से संबंधित संशोधन विधेयक किया पारित
Press Trust of India | December 23, 2025 | 10:48 AM IST | 1 min read
विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, सरकार ‘‘कुछ विशेष परिस्थितियों’’ में विशेष शक्तियों का प्रयोग कर सकती है।
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा ने सोमवार को हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक पारित किया, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों सहित कुछ विशेष परिस्थितियों में विश्वविद्यालय के प्रबंधन निकाय को भंग करने और प्रशासक की नियुक्ति के माध्यम से उसके कामकाज को अपने हाथ में लेने जैसे उपाय शामिल हैं।
विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, सरकार ‘‘कुछ विशेष परिस्थितियों’’ में विशेष शक्तियों का प्रयोग कर सकती है। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस के साथ मिलकर एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किये जाने के बाद भाजपा सरकार द्वारा यह विधेयक लाया गया।
इस घटना ने जांचकर्ताओं को फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय तक पहुंचाया क्योंकि इसके कुछ संकाय सदस्यों के तार पिछले महीने दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट से जुड़े हुए थे। उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को विधानसभा में यह विधेयक पेश किया था। सोमवार को सदन में इसपर चर्चा हुई और उसे पारित कर दिया गया।
Also read AICTE Chairman: डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह को मिला एआईसीटीई के चेयरमैन का अतिरिक्त पदभार
विधेयक में कहा गया है कि कुप्रशासन, गलत सूचना और मानकों का पालन न करने पर विश्वविद्यालय पर विभिन्न दंड लगाए जा सकते हैं, जिसमें एक या अधिक संकायों में प्रवेश रोकना, कम से कम दस लाख रुपये और अधिकतम एक करोड़ रुपये का वित्तीय जुर्माना और चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय को भंग करना शामिल है।
सदन द्वारा विधेयक पारित किए जाने से पहले उस पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए रघुवीर सिंह कादियान और बीबी बत्रा सहित कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि “कुछ विशेष परिस्थितियों” में किसे प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है।
अगली खबर
]GPAT 2026 Notification: जीपैट एग्जाम डेट natboard.edu.in पर घोषित, आवेदन आज से होगा शुरू, जानें लास्ट डेट
जीपैट 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 7 मार्च, 2026 को होगा, जबकि एप्लीकेशन प्रोसेस आज शाम 5 बजे से शुरू होगा। पात्र उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा