GUJCET 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि gseb.org पर कल; एग्जाम डेट और पैटर्न जाने
Abhay Pratap Singh | December 30, 2024 | 02:42 PM IST | 2 mins read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन प्रत्येक वर्ष इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: गुजरात स्कूल शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से कल यानी 31 दिसंबर को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (GUJCET 2025) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात सीईटी 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी। गुजरात सीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन प्रत्येक वर्ष इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
GUJCET 2025 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे GUJCET 2025 पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
- कैंडिडेट को कक्षा 12 में 45% (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) अंक प्राप्त होने चाहिए।
- अभ्यर्थियों को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या शामिल होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- फार्मेसी के लिए अभ्यर्थी ने मुख्य विषय के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित या भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का चयन किया हो।
- इंजीनियरिंग के लिए अभ्यर्थी को मुख्य विषय के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित का अध्ययन करना अनिवार्य है।
GUJCET परीक्षा 23 मार्च, 2025 को ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर-आधारित मोड) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन खंड गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक सेक्शन से 40-40 प्रश्न शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GUJCET 2025 Exam Timings: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे GUJCET 2025 परीक्षा समय की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | समय |
|---|---|
| पेपर 1 के लिए परीक्षा हाल में प्रवेश |
सुबह 9:30 बजे
|
|
पेपर 1: भौतिकी और रसायन विज्ञान
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
|
पेपर 2 के लिए परीक्षा हाल में प्रवेश
|
दोपहर 12:30 बजे
|
|
पेपर 2: जीवविज्ञान
|
दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक
|
| पेपर 3 के लिए परीक्षा हाल में प्रवेश |
शाम 2:30 बजे
|
|
पेपर 3: गणित
|
दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा