Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात में सब-इंस्पेक्टर समेत 12,472 पदों पर होगी भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 05:15 PM IST | 2 mins read
गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उप-निरीक्षक पद के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है।
नई दिल्ली: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीबीबी) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और जेल सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए 12 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग में 12,472 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया मार्च माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि अप्रैल माह में निर्धारित किए जाने की उम्मीद है।
Gujarat Police Recruitment 2024: आयु सीमा
- आवेदन करने के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- सब-इंस्पेक्टर पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी कैंडिडेट को तीन साल और एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए पांच साल की छूट दी जाएगी।
Also read गुजरात में डेढ़ हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, बजट सत्र में उठा मुद्दा
Gujarat Police Recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
- सब-इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Gujarat SI Recruitment 2024: कुल रिक्तियां
उम्मीदवार पद के अनुसार कुल रिक्तियां देख सकते हैं:
- अनआर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष) - 316 पद
- अनआर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर (महिला) - 156 पद
- अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) - 4,422 पद
- अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) - 2,178 पद
- आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) - 2,212 पद
- आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) - 1,090 पद
- आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (एसआरपीएफ, पुरुष) - 1000 पद
- जेल सिपाही (पुरुष) - 1013 पद
- जेल सिपाही (महिला) - 85 पद
Gujarat Police Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Gujarat Police Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार को भर्ती के लिए आयोजित प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पेपर लीक मामले में सब-इंस्पेक्टर और प्रशिक्षु अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भरतपुर एसपी कार्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर जगदीश और उसकी बहन इंदुबाला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भगवती और इंदुबाला पुलिस में शामिल हो गई थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग