Gujarat PGCET Admit Card 2025: गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड gujacpc.admissions.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 3, 2025 | 10:39 AM IST | 1 min read
गुजरात पीजीसीईटी 2025 एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन यानी ओएमआर मोड में 100 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: एडमिशन कमीशन फॉर प्रोफेशनल कोर्स (ACPC) ने गुजरात पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (Gujarat PGCET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujacpc.admissions.nic.in पर जाकर गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात पीजीसीईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। गुजरात पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गुजरात पीजीसीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा 5 और 6 जुलाई को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक पीजीसीईटी 2025 शेड्यूल के अनुसार, पहला सत्र सुबह 10 बजे से 11:40 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 2:40 बजे तक और तीसरा एवं अंतिम सत्र शाम 4 बजे से 5:40 बजे तक होगा।
पीजीसीईटी प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक), मास्टर ऑफ प्लानिंग (एमप्लान) और मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। गुजरात पीजीसीईटी 2025 एग्जाम नॉन गेट स्कोर वाले उम्मीदवारों के आयोजित की जाती है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “सभी पंजीकृत गैर-गेट उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ gujacpc.admissions.nic.in पर लॉगिन करके पीजीसीईटी-2025 में उपस्थित होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।”
Gujarat PGCET 2025 Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके गुजरात पीजीसीईटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gujacpc.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल