Gujarat PGCET 2025: गुजरात पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 5 और 6 जुलाई को होगा, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 27, 2025 | 01:49 PM IST | 2 mins read
गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही आधिकारिक पोर्टल acpc.gujarat.gov.in/me-mtech-courses पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: एडमिशन कमीशन फॉर प्रोफेशनल कोर्स (ACPC) ने गुजरात पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (Gujarat PGCET 2025) के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एमई, एमटेक, एमप्लान और एमफॉर्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए गुजरात पीजीसीईटी परीक्षा 5 और 6 जुलाई को कराई जाएगी।
गुजरात पीजीसीईटी 2025 एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट gujacpc.admissions.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। एसीपीसी ने बताया कि गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही आधिकारिक पोर्टल acpc.gujarat.gov.in/me-mtech-courses पर जारी किया जाएगा, जिसे यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
गुजरात पीजी 2025 परीक्षा एलडीसीई, अहमदाबाद, एमएसयू, बड़ौदा, जीईसी, राजकोट और जीईसी, सूरत में आयोजित की जाएगी। गुजरात पीजीसीईटी 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गुजरात पीजीसीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन/ पेपर-पेन मोड मोड में 100 मिनट की अवधि में कराई जाएगी।
गुजरात पीजीसीईटी स्कोर का उपयोग पीजी इंजीनियरिंग, प्लानिंग, फार्मेसी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों को भरने के लिए किया जाता है। गुजरात पीजीसीईटी परीक्षा 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर एसीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read DU: डीयू और लीड्स विश्वविद्यालय ने साइन किया एमओयू, रिसर्च एंड एक्सचेंज मोबिलिटी को करेंगे प्रमोट
Gujarat PGCET 2025 Dates: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में गुजरात पीजीसीईटी 2025 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| ग्रुप | फील्ड | परीक्षा तिथि एवं समय |
|---|---|---|
| 1 |
|
|
| 2 |
|
|
| 3 |
|
|
| 4 |
|
|
| 5 |
|
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल