Gujarat HC Recruitment 2024: गुजरात हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के 245 पदों पर निकली भर्ती, 26 मई तक करें आवेदन

गुजरात एचसी में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के 244 पद अधीनस्थ न्यायालय और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 का एक पद औद्योगिक एवं श्रम न्यायालय में भरा जाएगा।

गुजरात एचसी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)गुजरात एचसी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | May 7, 2024 | 06:38 PM IST

नई दिल्ली: गुजरात हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के रिक्त 245 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2024 से शुरू की गई है।

इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन के लिए एससी/ एसटी/ ओबीसी (एसईबीसी)/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच/ भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। गुजरात हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई 2024 तय की गई है।

Gujarat HC Stenographer Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

इग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (क्लास-2):

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
  • इंग्लिश शॉर्टहैंड में स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट।
  • कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज हो।
  • अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान हो।

इग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (क्लास-3):

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
  • इंग्लिश शॉर्टहैंड में स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट।
  • कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज।
  • अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषा का नॉलेज।

Also readGUJCET 2024 Result: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जल्द होगा जारी, gujcet.gseb.org से करें डाउनलोड

इस भर्ती अभियान के तहत गुजरात हाई कोर्ड में स्टेनोग्राफर के कुल 245 पद भरे जाएंगे। जिनमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 व ग्रेड-3 के 122-122 पद अधीनस्थ न्यायालय और ग्रेड-2 का एक पद औद्योगिक एवं श्रम न्यायालय में भरा जाएगा। गुजरात हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Gujarat HC Stenographer Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?

नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट आसानी से गुजरात एचसी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • फिर, ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और एजुकेशनल डिटेल भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Gujarat High Court Stenographer Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न और वेतन

परीक्षा पैटर्न-

  • एलिमिनेशन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप - एमसीक्यू) : 100 अंक
  • स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट : 70 अंक
  • इंटरव्यू : 30 अंक

वेतन-

  • इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-2: 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह
  • इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-3: 39,900 से 1,26,600 रुपये प्रतिमाह

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications